नया सवेरा मुफ्त शिक्षा केन्द्र महुदा बस्तीमें शांति सेना विमर्श का हुआ आयोजन

By | May 30, 2025

बाघमारा प्रखंड के महुदा में नया सवेरा मुफ्त शिक्षा केन्द्र महुदा बस्ती में शांति सेना विमर्श का हुआ आयोजन। शांति सेना विमर्श में जुटे आस पास के छात्र-छात्राएं, महिला पुरुष के साथ साथ कई समाज कर्मी, वरिष्ठ गांधीवादी अशोक भारत के नेतृत्व में शांति सेना विमर्श का आयोजन नया सवेरा मुफ्त शिक्षा केन्द्र महुदा बस्ती में हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजकर्मी राधु राय ने की, एवं संचालन मुफ्त शिक्षा केन्द्र के संस्थापक उमेश तुरी ने किया। शांति सेना विमर्श की शुभारंभ जमील अख्तर की मधुर गीत एक नई शुरुआत कर लेंगे से की गई।

विमर्श में उपस्थित मुख्य अतिथि वरिष्ठ गांधीवादी विचारक अशोक भारत ने कहा कि आज देश और दुनिया की हालत हम सभी के समक्ष है। हमारे भविष्य नफरत की चपेट में है। ऐसे माहौल में कैसे शांति का स्थापना हो। आज जरूरत है देश और दुनिया को शांति मार्ग दर्शन की। शांति और प्रेम से ही देश और दुनिया को आगे ले जाया जा सकता है। शांति से ही परिवर्तन आ सकती है। नफरत से मनुष्य का सिर्फ नाश ही होता है।

विमर्श को अब्दुल समद अंसारी, नईम एजाज, जनार्दन महतो जमील अख्तर, गणेश राय, पुनीत तुरी, मनीष आनंद, भागीरथ सिंह, उषा देवी, इमरान अंसारी, दिनेश राय ने संबोधन किया।विमर्श को सफल बनाने में गुलनाज बानो, मुनेजा खातून, अजय कुमार महतो, मधु देवी, सरफुद्दीन अंसारी, का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *